फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अचेतावस्था में सड़क किनारे मिला, परिजनों को सौंपा

अचेतावस्था में सड़क किनारे मिला, परिजनों को सौंपा

Sat, 30 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
अचेतावस्था में सड़क किनारे मिला, परिजनों को सौंपा
बलिया (बेल्थरारोड)। उभाव थाना क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव और टेकनपुरा गांव के बीच गुरुवार की रात सड़क के किनारे अचेतावस्था में युवक पाया गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस की मदद से अचेत युवक को प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया ,जहां इलाज के बाद युवक को परिजनों को सौंप दिया गया। युवक आंध्रप्रदेश में रहता है और परिजनों के साथ अपने पैतृक गांव सिकंदरपुर में किसी शादी के कार्यक्रम में भाग लेने आया हुआ है। पिपरौली और टेकनपुरा ग्राम के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क के किनारे बेहोशी की हालत में 18 वर्षीय युवक मिला। प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल रहमान ने इसकी सूचना पुलिस को दी, साथ ही अचेतावस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसके परिजनों को सूचना दी गई। युवक को परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed