फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अवैध शराब संग पांच तस्कर गिरफ्तार

अवैध शराब संग पांच तस्कर गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब संग पांच तस्कर गिरफ्तार
नरहीं। पुलिस ने बुधवार की भोर में भरौली चौराहे से 21 पेटी अवैध देशी शराब, पांच लीटर अपमिश्रित शराब, शराब बनाने की अन्य सामग्रियों के साथ पांच तस्करों को धर दबोचा। तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दिया है। नरहीं पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की एक चार पहिया वाहन से कुछ लोग अवैध शराब बिहार बेचने के लिए जा रहे हैं। बलिया की तरफ से जा रहे एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को पुलिस ने रोकने का इशारा किया तो वह भागने का प्रयास किया। लेकिन चौराहे पर बैरिकेडिंग होने के कारण चालक को सफलता नहीं मिली और पकड़ा गया। इस दौरान कार में से 21 पेटी अवैध देशी शराब, पांच लीटर अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के अन्य सामान बरामद किया। पकड़े जाने वालों में आजमगढ़ के सुल्तान अहमद पुत्र वहीद शेख, अनीश पुत्र अजीज, रईस पुत्र निजामुद्दीन, मऊ निवासी मोहम्मद रसूल पुत्र अलमुद्दीन, मोहम्मद इमरान पुत्र लाल मोहम्मद शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed