फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो सड़क दुर्घटना में तीन घायल

दो सड़क दुर्घटना में तीन घायल

Wed, 12 Dec 2018 11:47 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
दो सड़क दुर्घटना में तीन घायल
मनियर। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के समीप मंगलवार की रात को दो सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। मनियर स्वास्थ्य केंद्र ले जाने पर एक हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जबकि दो लोगों को इलाज के बाद छोड़ दिया गया। मनियर बस स्टैंड से गंगापुर निवासी रविंद्र तिवारी (52) अपने घर पैदल जा रहे थे कि पीछे से आ रही चारपहिया वाहन ने बलिया मार्ग पर नगर पंचायत गेट के समीप उन्हें पीछे से धक्का मार दिया। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति में उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। चर्चा है कि घटना से पूर्व वाहन चालक गंगापुर में स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान से दारू खरीदकर पी थी। वहीं दूसरी घटना गंगापुर में ही एक बाइक चालक ने साइकिल सवार बचाने में गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। वहीं साइकिल पर पीछे बैठा सात वर्षीय खेसारी लाल यादव निवासी गंगापुर व बाइक चालक श्री प्रकाश (25) निवासी चंदायर थाना मनियर चोटिल हो गया। घटना के बाद लोगों ने दोनों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed