{"_id":"6af09ac86af123ebd40f33c2","slug":"made-to-drink-poisoned-water-for-opposing-the-divorce-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1512688-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तलाक के विरोध पर पिलाया जहरीला पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तलाक के विरोध पर पिलाया जहरीला पानी
विज्ञापन
गोरखपुर। पति से तलाक देने का दबाव बनाने और विरोध करने पर हत्या की साजिश रचने का आरोप सामने आया है। गोरखपुर की एक महिला ने हरदोई स्थित अपनी ससुराल में बुआ सास, उनकी बेटी और रिश्तेदारों पर जबरन जहरीला पानी पिलाने का आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक, पानी पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई थी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराना पड़ा था। हरदोई पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए महिला ने गोरखपुर के एम्स थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एम्स क्षेत्र की वीर बहादुर पुरम कॉलोनी निवासी नूतन की शादी 26 नवंबर 2016 को हरदोई जिले के सुरसा क्षेत्र के खजुरहरा गांव निवासी अभिषेक शुक्ला से हुई थी।
उनके पति केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क विभाग में निरीक्षक हैं और अहमदाबाद में तैनात हैं। नूतन का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते पति और ससुराल के लोग उन्हें प्रताड़ित करते थे और तलाक देने का दबाव बना रहे थे। नूतन के मुताबिक, बड़े ससुर विमलेश शुक्ला के दसवां संस्कार में शामिल होने के लिए वह नौ सितंबर को ससुराल गई थीं। वहां मारपीट किए जाने पर उन्होंने सुरसा थाने में शिकायत की थी। इस मामले में 16 सितंबर को प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि 12 सितंबर की दोपहर करीब 12 बजे सरोज पानी का गिलास लेकर पहुंचीं तो उन्हें शक हुआ और उन्होंने पानी पीने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उत्पल पांडेय और विवेक शुक्ला ने उन्हें पकड़ लिया और सरोज ने अपनी बेटी दिव्या के कहने पर जबरन पानी पिला दिया।
पानी पीने के बाद उनकी हालत बिगड़ गई। पुलिस उन्हें सीएचसी सुरसा ले गई, जहां उनका उपचार हुआ। नूतन का आरोप है कि जहरीला पानी पिलाने की घटना में हरदोई पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री से मुलाकात कर शिकायत की। सात नवंबर को गोरखपुर के एम्स थाने में तहरीर दी। सीओ कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।