फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अहलमद को घूस लेते रंगे हाथ धराया, चालान

अहलमद को घूस लेते रंगे हाथ धराया, चालान

Sat, 08 Sep 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अहलमद को घूस लेते रंगे हाथ धराया, चालान
घूस लेता पकड़ा गया एसडीएम कोर्ट का पेशकार
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने पकड़ा
जमीन को खारिज-दाखिल कराने के नाम पर मांगा था 15 सौ रुपये घूस
अमर उजाला ब्यूरो
बेल्थरा रोड। वाराणसी से आए भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट के पेशकार (अलहमद) वशिष्ठ शर्मा को खारिज दाखिल के मामले में 15 सौ रुपए घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने पेशकार को पुलिस को सौंपने के बाद केस दर्ज कराया। घटना को लेकर तहसील परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति रही।

नगरा थाना क्षेत्र के गौरी ताड़ ग्राम निवासी हरिश्चंद्र यादव ने बिहार ग्राम में चार जनवरी 2001 को साढ़े 42 डिसमिल भूमि बैनामा किया था, लेकिन तहसील में भूमि का खारिज दाखिल नहीं हो पा रहा था। बताया जाता है कि एसडीएम कोर्ट के पेशकार (अलहमद) वशिष्ठ शर्मा द्वारा खारिज दाखिल के नाम पर 15 सौ रुपए की मांग की गई। टीम के प्रभारी निरीक्षक रामसागर ने बताया कि हरिश्चंद्र द्वारा छह सितंबर को इसकी शिकायत की गई। टीम के सदस्य शुक्रवार को तहसील पहुंचे। हरिश्चंद्र ने अलहमद को फोन कर पैसा देने के लिए कोर्ट से बाहर बुलाया। हरिश्चंद्र के बुलाने पर अलहमद कोर्ट से बाहर निकले तथा हरिश्चंद्र से 15 सौ रुपए लिए। रुपया लेते ही टीम ने अलहमद को धर दबोचा तथा पानी से हाथ धुलवाया। अहलमद के हाथ धोते ही उसका हाथ लाल हो गया, जिसके बाद टीम ने पकड़कर उभांव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर चलान कर दिया। घटना की जानकारी होने पर घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों में खलबली मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed