फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मूर्ति तोड़ने के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया चालान

मूर्ति तोड़ने के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया चालान

Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति तोड़ने के मामले में आरोपी को पुलिस ने किया चालान
नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के इंदासो गांव की अंबेडकर बस्ती में सोमवार की रात मां काली की पिंडी को क्षतिग्रस्त कर चबूतरे पर बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बसंत कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात है।
विज्ञापन

इंदासो गांव के अंबेडकर बस्ती में मां काली का स्थान है। सोमवार की रात भीम आर्मी से जुड़े कुछ युवकों ने मां काली की पिंडी को क्षतिग्रस्त कर वहां बुद्ध की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही बस्ती में तनाव व्याप्त हो गया तथा लोगों की भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी रसड़ा केपी सिंह व नगरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई तथा आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने मां काली की पिंडी की मरम्मत कराने के साथ ही चबूतरे की रंगाई पुताई भी करा दी। इस मामले में वृद्धा धानुमती की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद बसंत कुमार सहित एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आंबेडकर बस्ती में शांति कायम है लेकिन किसी अप्रिय घटना न हो इसके लिए एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात है। चार माह पूर्व भी थाना क्षेत्र के खरुआव गांव में हनुमानजी की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास अराजक तत्वों द्वारा किया गया था। वहां भी पुलिस ने हनुमानजी की नई प्रतिमा स्थापित कराने के साथ ही मामले को संभालने में सक्रियता दिखाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed