{"_id":"5b2e94bc4f1c1bae6e8b99c9","slug":"81529779388-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़िता ने डीएम को पत्रक सौंप न्याय की लगाई गुहार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीड़िता ने डीएम को पत्रक सौंप न्याय की लगाई गुहार
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह कस्बा के एक मोहल्ला की दलित महिला ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को पत्रक सौंप न्याय की गुहार लगाई और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 25 जून को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दोनों बच्चों के साथ आत्मदाह करने की चेतावनी दी।
पीड़ित महिला ने उल्लेख किया है कि 13 मई की शाम पति से विवाद होने के बाद नाराज होकर अपने मायके केवरा जा रही थी। इसीबीच मायके के ही रिश्ते में लगने वाला भांजा मिल गया और उसे रोककर इधर-उधर की बात कर उलझाए रखा। इसी बीच बाइक से दो लड़के आ धमके। जहां चाकू दिखाकर मेरी आंख पर पट्टी और मुंह में कपड़ा बांधकर बाइक पर बैठा दिया। इसके बाद सहतवार क्षेत्र के किसी इलाके में ले गए और एक कमरे में बंद कर दिया। जहां 14 दिनों तक उसे शराब पिलाकर दुष्कर्म किए। 27 मई की भोर में किसी तरह वहां से भागकर वापस घर पहुंची तथा पूरे घटनाक्रम से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में पांच लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया तथा उन्हें हिरासत भी लिया। लेकिन फिर उन्हें छोड़ दिया गया। चेताया कि अगर 24 जून तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 25 जून को दोनों बच्चों के साथ डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह करूंगी। इस मामले में जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित एसएचओ को त्वरित कार्रवाई करने के लिए निर्देशित करें।