{"_id":"5c34ee9cbdec225697312035","slug":"71546972828-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन डकैती मामले का एक और अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन डकैती मामले का एक और अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सारनाथ एक्सप्रेस में डकैती कांड का फरार चल रहा एक अन्य अभियुक्त भी पुलिस के शिकंजे में फंस गया है। जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए सोमवार की शाम सहतवार के पास से छठे अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
मंगलवार को जीआरपी थाने पर इसका खुलासा करते हुए प्रभारी इंस्पेक्टर रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि सारनाथ एक्सप्रेस में डकैती मामले में फरार चल रहा छठवां अभियुक्त को सोमवार की शाम सहतवार रेलवे स्टेशन पर गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में अभी एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। बताया कि पकड़ा गया छठा आरोपी रेवती कस्बा के वार्ड नंबर सात निवासी भीम उपाध्याय पुत्र मिथिलेश उपाध्याय है। इसके विरुद्घ रेवती थाने में एससी/एसटी सहित अन्य मामलों में मुकदमा दर्ज है। जबकि सातवां आरोपी अब भी फरार चल रहा है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जिसकी उम्र 19 वर्ष है। वह इंटरमीडिएट का छात्र है। मालूम हो कि 29 दिसंबर की रात रेवती-सुरेमनपुर स्टेशन के बीच बदमाशों ने सारनाथ एक्सप्रेस के एस-11 और 12 बोगी में यात्रियों को मारपीट कर मोबाइल, ज्वेलरी, नकदी सहित अन्य सामान लूटपाट कर भाग गए थे। इस मामले में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।