{"_id":"5bb3beeb867a557ff0707dc2","slug":"71538506475-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी के साथ मनबढ़ ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी के साथ मनबढ़ ने किया दुष्कर्म
Updated Wed, 03 Oct 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम एक नाबालिग लड़की के साथ गांव के ही एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।
पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने इलाकाई थाने में नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरे ही गांव के एक युवक ने मेरी 15 वर्षीय लड़की के साथ रेप किया है। तहरीर में आरोप है कि हम पति-पत्नी गांव के बाजार में सब्जी बेचने गए थे। मेरी नाबालिग पुत्री घर पर अकेले थी। उसी समय गांव के अंशु राम (20) पुत्र गिरधारी राम घर में घुस गया और मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। जब मैं घर आया तो उसने आपबीती सुनाई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अंशु राम के विरुद्ध मंगलवार को घर में घुसकर दुष्कर्म करने तथा जान मारने की धमकी देने सहित पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।