फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अंसतुलित होकर टेंपो गड्ढे में पलटा, 10 घायल

अंसतुलित होकर टेंपो गड्ढे में पलटा, 10 घायल

Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
अंसतुलित होकर टेंपो गड्ढे में पलटा, 10 घायल
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के समीप शुक्रवार की देर रात टेंपो असंतुलित होकर गड्ढे में पलट गया, जिसमें सवार दो बालक एक महिला समेत दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बैरिया कोतवाली क्षेत्र से बलिया कोतवाली क्षेत्र के मलिन बस्ती निवासी वीरबल रावत के लडक़े गोविंद रावत को तिलक चढ़ाने के लिए टेंपो से आए हुए थे। जिसकी शादी 27 जून को होने वाला है। तिलक का कार्यक्रम समाप्त कर रात में ही सभी बैरियां जा रहे थे। इसबीच अभी हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव के पास पहुंचे ही थे कि अचानक सामने से एक ट्रक आ गया। जिससे ट्रक से बचने के प्रयास में टेंपो असंतुलित हाकर गड्डे में पलट गया। जिसमें सवार चालक सहित दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में बैरियां थाना क्षेत्र के संतोष कुमार (22) ,संजय (40), त्रिलोकी (55), विशाल कुमार (10 ) पुत्र संतोष माली, मनोज कुमार (36), शिवशंकर (13) पुत्र दिलीप कुमार, रामू (18), सहतवार थाना क्षेत्र के निवासी टुटल(30), चालक गुड्डू (24) एवं बेस्ट बंगाल के हावड़ा निवासी शिवकुमारी देवी (40) पत्नी जुगुलराम शामिल है। जिसमें रामू को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed