फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विवाहिता संदिग्ध हाल में मौत

विवाहिता संदिग्ध हाल में मौत

Thu, 05 Apr 2018 12:04 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता संदिग्ध हाल में मौत
रोहुआ गांव में बुधवार की भोर में एक विवाहिता को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने इस मामले में पति सहित परिवार अन्य सदस्यों पर जलाकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर दियर गजरी निवासी अशोक सिंह की पुत्री मीना देवी की शादी 2008 में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के रोहुंआ गांव निवासी शेषनाथ सिंह के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मीना की मौत हो गई। गांव वालों ने घटना की सूचना पुलिस सहित मृतका के मायके वालों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मृतका के पिता अशोक सिंह के तहरीर पर पुलिस ने पति शेषनाथ सिंह, जेठानी सरिता सिंह, सुनीता सिंह, ससुर सुरेश सिंह एवं सास तेतरी देवी के सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed