{"_id":"5a96fe9c4f1c1b82408b4bcc","slug":"71519845020-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर में महिला की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर में महिला की मौत, बाइक चालक पर केस दर्ज
Updated Thu, 01 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के नफरेपुर मठिया निवासी एक वृद्ध महिला की मंगलवार की शाम बाइक से टक्कर लगने से मौत हो गई। सवार टक्कर मार कर बाइक छोड़ फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को तत्काल रसड़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र पर ले गई, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
मठिया निवासी नन्हकी देवी (55) पत्नी स्व. रमापति यादव अपनी पेंशन लेनेे रसड़ा गयी थी। घर वापस आते समय शाम छ:बजे एक बाइक सवार ने नन्हकी को टक्कर मार दी और बाइक छोड़ घटना स्थल से भाग निकला। गांव के ही उमाशंकर यादव पुत्र श्रीपति यादव ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नन्हकी देवी को रसड़ा प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती कराई। जहां डाक्टरों ने उसे बलिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ले जाते समय उसकी मौत हो गई। चितबड़ागांव पुलिस ने बाउक को कब्जे में लेकर वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।