{"_id":"597e1cf64f1c1b51178b47b3","slug":"71501437174-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में चला धारदार हथियार, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में चला धारदार हथियार, सात घायल
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दी। थाना क्षेत्र के भदवरिया टोला(हल्दी)में रविवार की सुबह जमीनी विवाद को लेकर यादव व पासवान बिरादरी में मारपीट हो गई। जिसमें चले ईट-पत्थर, लाठी-डंडे व फर्से में दोनों पक्षों से सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में करवाया। तत्पश्वात दोनों पक्षों के तहरीर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
हल्दी के भदवरिया टोला निवासी परशुराम यादव व अजय पासवान के बीच काफी दिनों से जमीनी विवाद चला आ रहा है। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से ईट-पत्थर, लाठी-डंडे के साथ ही फर्सा चलने लगा। इसी बीच एक पक्ष के तरफ से खुलकर फर्से का प्रयोग किया गया। जिसमें एक पक्ष के परशुराम यादव(60), त्रिपुरारी यादव(20), कृष्ण यादव(17) व धनवती देवी (58) तथा दूसरे पक्ष के अजय पासवान(36), शंकर पासवान (35), अनिल पासवान(25),अरुण पासवान(23) व अरविंद पासवान(28) घायल गए। सूचना पर पहुंची 100 नंबर पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को थाने लाई। जहां दोनों पक्षों एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया।