फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Crime scene reconstruction to unravel mystery behind student's death; dismissed principal sent to jail.

Fatehpur News: क्राइम सीन री-क्रिएशन से खुलेगा छात्र की मौत का राज, बर्खास्त प्रधानाचार्य को भेजा जेल

Sun, 30 Aug 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Crime scene reconstruction to unravel mystery behind student's death; dismissed principal sent to jail.
फोटो-10-बर्खास्त शिक्षक सक्षम त्रिवेदी व आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी। स्रोत: सोशल मीडिया
फतेहपुर। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम के छात्र की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस क्राइम सीन री-क्रिएशन का सहारा लेगी। इससे यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि छात्र पानी की टंकी से गिरा था या उसके साथ कोई अन्य घटना हुई थी।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में सामने आई चोटों के कारण भी स्पष्ट किए जाएंगे। वहीं बर्खास्त प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के सिविल लाइंस एसपी आवास के पास रहने वाले दिलीप द्विवेदी का पुत्र तेजस द्विवेदी सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज शिवपुरम में कक्षा 12वीं का छात्र था। बुधवार को परीक्षा के दौरान नकल को लेकर विद्यालय प्रशासन ने तेजस और उसके एक साथी को नकल की पर्ची के साथ पकड़ा था। दोनों को परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि प्रधानाचार्य सक्षम ने तेजस की पिटाई की। इसके बाद उस पर 1500 रुपये जुर्माना लगाया गया और रिस्ट्रीकेशन करते हुए उसे विद्यालय से घर भेज दिया गया। इसी दौरान तेजस बेसुध हालत में सौंरा औद्योगिक क्षेत्र में पानी की टंकी के पास मिला। उसकी साइकिल घटनास्थल से करीब 20 से 25 मीटर दूर सुरक्षित मिली थी। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। यहां देर शाम उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद तेजस को न्याय दिलाने की मांग को लेकर परिजन और लोगों का आक्रोश बढ़ गया। शुक्रवार देर रात तक सदर कोतवाली में हंगामा और प्रदर्शन हुआ। इसके बाद पुलिस ने बर्खास्त प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी और प्रबंधक राकेश त्रिवेदी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने प्रधानाचार्य सक्षम त्रिवेदी को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि परीक्षा के दौरान तेजस और उसके साथी को नकल पर्ची के साथ पकड़े जाने के बाद परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाया गया था। प्रधानाचार्य द्वारा तेजस की पिटाई किए जाने की घटना सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रही है। पोस्टमार्टम में छात्र के शरीर पर चोटें मिली हैं। हालांकि प्रारंभिक जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इन चोटों का विद्यालय के अंदर हुई घटना से सीधा संबंध अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।
एसपी ने बताया कि चोट लगने के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए वैज्ञानिक विधि से विवेचना की जा रही है। घटनास्थल का क्राइम सीन री-क्रिएशन कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर मेडिकल बोर्ड से विशेषज्ञ राय भी ली जाएगी। इससे छात्र की मौत के संभावित कारण स्पष्ट हो सकेंगे। विवेचना में जिसके खिलाफ भी पर्याप्त साक्ष्य मिलेंगे उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।



पानी टंकी से होगा क्राइम सीन री-क्रिएशन
गंभीर मामलों में हालात संदिग्ध होने पर सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल पर क्राइम सीन री-क्रिएशन करती है। इसके लिए प्रयागराज से फॉरेंसिक टीम बुलाई जाती है। टीम छात्र की लंबाई, ऊंचाई और वजन के हिसाब से डमी तैयार कर संभावित घटनाक्रम को दोहराती है। छात्र की मौत के मामले में पानी की टंकी से गिरकर मौत होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि टंकी की ऊंचाई और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जहां तेजस मिला वहां का एंगल मेल नहीं खाता है। संभावना यह भी है कि टंकी कई मंजिल में बनी हो। इन हालात में तेजस किसी भी ऊंचाई से कूद सकता है। अलग-अलग ऊंचाई से सीन री-क्रिएशन होने पर स्थिति साफ हो सकती है।


प्राथमिकी से पहले जांच जरूरी, लेटलतीफी नहीं हुई : एसपी
परिजन की ओर से शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे तहरीर कोतवाली में देने और एसपी कैंप कार्यालय में शिकायत की गई। इसके बाद भी प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई। इसी वजह से परिजन रात को धरने पर बैठे थे। परिजन ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत के चलते प्राथमिकी दर्ज करने में देरी का आरोप भी लगाया गया। इस मामले में एसपी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने में 24 और 48 घंटे की देरी का आरोप सही नहीं है। प्रकरण की विस्तृत जांच की गई। कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। किसी भी प्राथमिकी से पूर्व जांच भी जरूरी होती है।



आत्महत्या की पुष्टि होने पर साक्ष्य होंगे मजबूत
पुलिस ने तेजस की मौत के मामले में प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज की है। मौत के हालात स्पष्ट न होने से मामले ने आत्महत्या की ओर नया मोड़ लिया है। सीन री-क्रिएशन में अगर आत्महत्या की पुष्टि होती है तो प्रधानाचार्य और प्रबंधक पर दर्ज गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी आत्महत्या के लिए उकसाने में बदल जाएगी। छात्र की पिटाई का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास साक्ष्य के रूप में मौजूद है। यह साक्ष्य आत्महत्या के लिए छात्र को उकसाने के मामले में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

फोटो-10-बर्खास्त शिक्षक सक्षम त्रिवेदी व आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-10-बर्खास्त शिक्षक सक्षम त्रिवेदी व आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-10-बर्खास्त शिक्षक सक्षम त्रिवेदी व आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-10-बर्खास्त शिक्षक सक्षम त्रिवेदी व आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-10-बर्खास्त शिक्षक सक्षम त्रिवेदी व आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी। स्रोत: सोशल मीडिया

फोटो-10-बर्खास्त शिक्षक सक्षम त्रिवेदी व आरोपी प्रबंधक राकेश त्रिवेदी। स्रोत: सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed