{"_id":"6a93301d44bec70b7f006a37","slug":"woman-run-over-by-canter-truck-while-crossing-highway-dies-palwal-news-c-24-1-pal1009-127549-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हाईवे पार कर रही वृद्ध महिला को कैंटर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हाईवे पार कर रही वृद्ध महिला को कैंटर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। मुंडकटी थाना क्षेत्र के मित्रोल-औरंगाबाद अड्डे के पास हाईवे पार कर रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार हादसा 28 अगस्त को दोपहर करीब 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शी कोडल निवासी राजेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह औरंगाबाद अड्डे पर परचून की दुकान चलाते हैं। दोपहर के समय एक वृद्ध महिला हाईवे पार कर औरंगाबाद गांव की ओर जा रही थी।
इसी दौरान आगरा से दिल्ली की तरफ जा रहे आयशर कैंटर नंबर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए महिला को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद महिला काफी दूर तक घिसटती चली गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर शव को जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।