फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Four arrested for stealing goats

Mathura News: बकरे-बकरियां चोरी करने वाले चार गिरफ्तार, रेकी के बाद करते थे वारदात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing goats
मथुरा। गोविंदनगर थाना पुलिस ने बकरे-बकरियां चोरी करने वाले गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी दिन में रेकी करने के बाद रात को चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। इनके कब्जे से पोनिया, तमंचा, चोरी की बाइक, होंडा सिटी कार और मैक्स पिकअप बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के करीब 4 बजे मसानी लिंक रोड से पुरानी रेलवे लाइन की ओर जाने वाले तिराहे के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर चार युवकों को पकड़ लिया। चारों की पहचान कोतवाली क्षेत्र में भरतपुर गेट के निकट घिया मंडी निवासी मुन्ना उर्फ हैप्पी, समीर, इस्लामिया इंटर कॉलेज निकट निवासी रिजवान, मेवाती मोहल्ला के मटिया गेट निवासी नासिर के रूप में हुई, जबकि चौपटा खरी निवासी शोएब मौका से भाग गया। तलाशी में उनके पास से 27.3 हजार रुपये समेत अन्य सामग्री बरामद हुई है। पुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि पूछताछ में आरोपियों ने कहा है कि वह दिन में बकरी-बकरा पालन वाले स्थान की रेकी करते थे। रात को बकरे-बकरियां चोरी करते थे और अन्य शहरों में बेच देते थे। आगरा, कन्नौज समेत मथुरा के आसपास जिलों में उनका गिरोह सक्रिय रहता है। चारों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। सीओ ने बताया है कि गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed