फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Plaque bearing the Prime Minister's name goes missing; found in the manager's room after a five-hour search operation

Ghaziabad News: प्रधानमंत्री के नाम का शिलापट गायब, पांच घंटे चला सर्च ऑपरेशन तो प्रबंधक के कमरे में मिला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Plaque bearing the Prime Minister's name goes missing; found in the manager's room after a five-hour search operation
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन के कार्यालय से बरामद प्रधानमंत्री का शिलापट। संवाद - फोटो : Social Media
गाजियाबाद। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ यूनानी मेडिसिन (एनआईयूएम) से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम वाला शिलापट गायब होने की शिकायत ने शनिवार को संस्थान में हलचल मचा दी। पूर्व कर्मचारी की शिकायत पर मधुबन बापूधाम थाना पुलिस ने करीब पांच घंटे तक परिसर खंगाला। आखिरकार शिलापट प्रबंधक के कमरे में मिल गया। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर थाने में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

एनआईयूएम के पूर्व सहायक प्रशासनिक अधिकारी अमित कुमार उपाध्याय ने शिकायत में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री के नाम वाला शिलापट संस्थान परिसर और मुख्य गेट से हटा दिया गया है। उन्होंने मामले की शिकायत प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आयुष मंत्रालय और बाद में पुलिस आयुक्त जे. रविंदर गौड़ से भी की थी।
विज्ञापन

अमित कुमार उपाध्याय के मुताबिक, 11 दिसंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा से गाजियाबाद समेत देशभर के पांच एनआईयूएम संस्थानों का ऑनलाइन शिलान्यास किया था। शिलान्यास के बाद संस्थान परिसर और मुख्य गेट पर प्रधानमंत्री के नाम वाला शिलापट लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि मार्च 2026 में संस्थान के प्रबंधक ने शिलापट हटवाकर उसे ज्वाइंट डायरेक्टर के कमरे में रखवा दिया। इसकी पहली शिकायत उन्होंने जुलाई में आयुष मंत्रालय में की थी। इसके बाद 22 अगस्त को प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री पोर्टल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस आयुक्त से शिकायत की।
एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि शिकायत के आधार पर मधुबन बापूधाम थाने से पुलिस टीम को एनआईयूएम भेजा गया था। बरामद शिलापट को थाने में सुरक्षित रखवाया गया है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

----
प्रबंधक बोले- परिसर में लगा है नया शिलापट, पुलिस बोली- दिखा नहीं
एनआईयूएम प्रबंधक प्रो. शाह आलम ने शिलापट गायब करने के आरोपों को खारिज करते हुए पुलिस को मिला शिलापट अधोमानक बताया। उनका कहना है कि पहले लगे शिलापट में सफेद पत्थर पर काली स्याही से लिखा हुआ था। आयुष मंत्रालय के निर्देशों के मुताबिक प्रधानमंत्री का शिलापट काले रंग का और उस पर लिखावट सफेद होनी चाहिए। प्रबंधक के मुताबिक, मंत्रालय से पत्राचार के बाद नया शिलापट तैयार कराकर परिसर में लगवाया गया। उनका यह भी कहना है कि शिकायतकर्ता पूर्व में एनआईयूएम में तैनात थे और विभागीय विवाद के चलते निलंबित किए गए थे। हालांकि, शिकायतकर्ता का कहना है कि नया शिलापट पुलिस से शिकायत के बाद 25 अगस्त की रात को लगा। वहीं, एसीपी कविनगर का कहना है कि निरीक्षण के दौरान कोई शिलापट लगा नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed