फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो पट्टीदारों के बीच चटकीं लाठियां, चार गंभीर

दो पट्टीदारों के बीच चटकीं लाठियां, चार गंभीर

Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दो पट्टीदारों के बीच चटकीं लाठियां, चार गंभीर

विज्ञापन
बेल्थरारोड । उभांव थाना क्षेत्र के जमुआंव ग्राम में रविवार की शाम भूमि विवाद को लेकर दो पट्टीदारों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। इस दौरान हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया। जहां गंभीरावस्था के चलते चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।


जमुआंव ग्राम में पिछले काफी दिनों से भूमि विवाद का मामला चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद की स्थिति जस की तस बनी रही। रविवार की शाम इसको लेकर कहासुनी होने लगी । विवाद ने तूल पकड़ लिया और लाठी -डंडे से लैस हो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पक्ष के रमाकांत (55), अजय (28), व दूसरे पक्ष से कमलाकांत (35), और शिवपूजन (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीरावस्था के चलते सभी घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनातनी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed