{"_id":"5c684a27bdec2273a83ba8fd","slug":"61550338599-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनरल स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेल्थरारोड । नगर पंचायत वार्ड नंबर दो बस स्टेशन गली बाजार वाला पोखरा स्थित जनरल स्टोर की दुकान में आग लग जाने से करीब तीन लाख रुपये मूल्य के सामान जलकर राख हो गए। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। बाजार वाला पोखरा पर राजकुमार मद्धेशिया की जनरल स्टोर की दुकान है। दुकानदार रात्रि नौ बजे दुकान बंद कर घर चला गया। इस बीच रात के समय दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने दुकान के भीतर विकराल रूप धारण करते हुए सामानों को जला डाला। सुबह शटर से धुआं निकलता देख सफाईकर्मी ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने किसी प्रकार शटर खोला तथा पानी उड़ेल आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि तीन दिन पूर्व दुकानदार खरीदारी कर के सामान लाया था, कि घटना में सब कुछ जलकर राख हो गया। नगर पंचायत चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त और चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मौका मुआयना कर घटना का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।