{"_id":"5af344d84f1c1b62098b9413","slug":"61525892312-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो पक्षों में मारपीट, एक दर्जन घायल
Updated Thu, 10 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के वार्ड नंबर सात में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मंगलवार की रात हुई मारपीट में एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा सभी घायलों का सीएचसी रेवती पर उपचार कराया गया।
बताया जाता है कि बीते माह पड़ोस में पड़ी शादी के दौरान घर की महिलाओं का नृत्य छत से देखे जाने को लेकर उमाशंकर साह एवं विनोद साह के पक्ष के युवाओं में विवाद हुआ था। उस समय लोगों ने मामले को सलटा दिया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने मंगलवार की रात दूसरे पक्ष के धनु गोंड को पीट दिया। इसके बाद उमाशंकर व मनोज के पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के मनोज (30),धनु (19), बिट्टू (16) ,फूलपातो (40) पत्नी स्व. रामलाल तथा दूसरे पक्ष के उमाशंकर (50), रमाशंकर (48), टुनटुन (16) एवं चंद्रावती (40) पत्नी रमाशंकर घायल हो गए। मारपीट के दौरान बीचबचाव करने गए छोटक (35), रामलाल (40), रघुनाथ (85), चिन्ता देवी (40) पत्नी रामलाल को भी चोटें लगी। थाने के एसएचओ राकेश सिंह ने बताया कि सभी घायलों का मेडिकल मुआयना कराने के बाद तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज होगा।