फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आधे दर्जन दुकानों से खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए नमूने

आधे दर्जन दुकानों से खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए नमूने

Sat, 03 Nov 2018 10:32 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
आधे दर्जन दुकानों से खाद्य सुरक्षा टीम ने लिए नमूने
बलिया। दीपावली के अवसर पर आमजन को सही खाद्य, पेय पदार्थ उपलब्ध कराये जाने को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि भंडार बलिया की टीम ने डीएम के निर्देश पर शनिवार को रसड़ा के प्यारे लाल चौराहे स्थित कई दुकानों पर छापेेमारी की। इस दौरान टीम ने प्यारे लाल चौराहा स्थित संजय कुमार, सोहन कुमार के प्रतिष्ठान से छेने का रसगुल्ला, पंकज कुमार के प्रतिष्ठान से बर्फी, मनीष कुमार गुप्ता, मनोज कुमार के प्रतिष्ठान से रंगीन बूंदी का लड्डू का नमूना लिया। जबकि अखिलेश कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से छेने का रसगुल्ला व मलाई चाप का नमूना लिया। इसके बाद टीम ने पुलिस चौकी रसड़ा के पास स्थित अनिल कुमार गुप्ता के प्रतिष्ठान से बूंदी का लड्डू, रजनीश गुप्ता के प्रतिष्ठान से खोवा-छेने का रसगुल्ला, उमेश कुमार के प्रतिष्ठान से खोवा-छेना की मिठाई का नमूना लिया। दुकानों से लिए गए सभी नमूनों की जांच के लिए खाद्य विश्लेषक लखनऊ को भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर तहसीलदार रसड़ा शिवधर, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, नरेंद्र कुमार, विपिन कुमार गिरी आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed