फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सड़क हादसे में फुफेरा भाई व सगे भाई की मौत

सड़क हादसे में फुफेरा भाई व सगे भाई की मौत

Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 21 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में फुफेरा भाई व सगे भाई की मौत
रसड़ा। फेफना थाना क्षेत्र के मन्नोपुर गांव में फुफेरा व सगे भाई के मौत के बीच बहन के शादी की रस्म अदा की गई। एक तरफ बहन की डोली की तैयारी की जा रही थी तो दूसरी तरफ भाई के जनाजे की तैयारी हो रही थी। आलम रहा कि रात में जहां बहन की डोली निकली वहीं सुबह फुफेरा व सगे भाई की अर्थी निकली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मन्नोपुर निवासी राम सुमेर यादव की पुत्री सुमन की बारात बुधवार को नरही थाना के बड़काखेत से आनी थी। इसी बीच परिजनों को पता चला कि सुमेर यादव के पुत्र जितेंद्र यादव (20) और उसके फुआ के पुत्र विनोद यादव की रेखहा चट्टी पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। जिसके बाद खुशी की जगह सन्नाटा पसर गया। किसी तरह शादी की रस्म अदा की गई।
विज्ञापन

वाकया उस समय हुआ जब मृतक युवक हल्दी रामपुर से अपने फुआ के लड़के विनोद यादव (19) के साथ बाइक से घर आ रहा था। जैसे ही रेखहा चट्टी पर पहुंचे कि तेज गति से आ रहे स्कार्पियो ने बाइक में जोर का धक्का मार दिया। जिसकी जद में आने से जितेंद्र व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने विनोद को मऊ तथा जितेंद्र को वाराणसी रेफर कर दिया। विनोद ने मऊ जाते वक्त दम तोड़ दिया। वहीं जितेंद्र भी वाराणसी जाते वक्त सैदपुर के समीप दम तोड़ दिया। बावजूद गम के साये में शादी की रस्म देर रात अदा कर बहन की डोली रात में ही विदा की गई। जैसे ही बहन की विदाई हो गई। वैसे ही घर में कोहराम मच गया। रामसुमेर के चार पुत्र एवं दो पुत्रियों में पहली पुत्री सुमन की शादी थी। मृतक जितेंद्र अविवाहित था, जो गुजरात में जेसीबी चलाता था। दोनों माताओं का रोते-रोते बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed