फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तीन माह बाद भी हत्यारों का नहीं मिला सुराग

तीन माह बाद भी हत्यारों का नहीं मिला सुराग

Sat, 19 May 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
तीन माह बाद भी हत्यारों का नहीं मिला सुराग
बलिया। चित्तू पांडेय चौराहे से सटे रेलवे फाटक के केबिनमैन शैलेश तिवारी की हत्या छह फरवरी की रात बदमाशों ने राड से पीट-पीट कर दी। लेकिन तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी तक हत्यारों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस की कार्रवाई ढाक के तीन पात वाली हो गई है। मामले में जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने पूर्व में जीआरपी प्रभारी यूके श्रीवास्तव को इस केस में उदासीनता बरतने पर लाइन हाजिर कर दिया था। इसके बाद यह कमान राजा भईया को दी थी। लेकिन राजा भईया को भी आए दो माह से अधिक समय हो गया। अभी तक कोई अहम सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शहर के चित्तू पांडेय चौराहे के समीप स्थित रेलवे क्रासिंग पर तैनात केबिनमैन शैलेश तिवारी की छह फरवरी की रात अज्ञात बदमाशों ने राड से मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में सहायक स्टेशन मास्टर के तहरीर पर जीआरपी पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन आरम्भ किया। लेकिन तीन माह से अधिक बीत जाने के बाद भी जीआरपी पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने में विफल रही है। इस मामले में नीले रंग के ई-रिक्शा चालकों को उठाया और पूछताछ की लेकिन सुराग नहीं मिला। अंत में जीआरपी पुलिस अधीक्षक ने जीआरपी प्रभारी यूके श्रीवास्तव को उदासीनता बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया था। तत्पश्चात राजा भईया को जीआरपी थाने पर तैनाती कर मामले की खुलासा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। लेकिन अब तक जीआरपी प्रभारी को भी कोई खास सफलता हाथ नहीं लग सकी। इस बाबत जीआरपी प्रभारी राजा भईया ने बताया कि मुकाम तक पहुंचने के बाद भी अभी असफलता ही मिली है। लेकिन हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed