फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भूतपूर्व सैनिक का मोबाइल हैक कर डेढ़ लाख उड़ाया

भूतपूर्व सैनिक का मोबाइल हैक कर डेढ़ लाख उड़ाया

Wed, 20 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
भूतपूर्व सैनिक का मोबाइल हैक कर डेढ़ लाख उड़ाया
हल्दी। थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी भूतपूर्व सैनिक के कोतवाली स्थित पीएनबी के खाते से हैकरों द्वारा एक लाख 50 हजार रुपये उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी लिखित शिकायत पीड़ित ने जब कोतवाली पुलिस को दी तो उन्हें हल्दी थाना भेज दिया। जब वह हल्दी थाना गए तो उन्हें फिर से कोतवाली भेज दिया गया। दोनों थाना पुलिस द्वारा मामले की सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की फरियाद की है।
विज्ञापन

हल्दी थाना क्षेत्र के गायघाट निवासी केशव प्रसाद पुत्र धनुषधारी प्रसाद भूतपूर्व सैनिक का पेंशनर हैं। जिनका पंजाब नेशनल बैंक बलिया के मुख्य शाखा में खाता है। इसमें से एक लाख 50 हजार रुपये निकाल लिया गया है। केशव ने शिकायती पत्र में कहा है कि 18 सितंबर को बैंक से पैसा निकालने गए पासबुक अपडेट कराई तो पता चला कि 14, 15 व 18 सितंबर को क्रमश: 50-50 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से निकाला गया है। मोबाइल नंबर बैंक में लिंक होने के बाद भी कोई मैसेज नहीं आया। पीड़ित व्यक्ति शाखा प्रबंधक से इस बाबत बात की तो उन्होंने बताया कि आपका मोबाइल हैक कर यूपीआई सिस्टम द्वारा उक्त पैसे को निकाला गया है। जबकि केशव ने दावा कि उन्होंने अपना खाता संख्या या एटीएम कोड किसी को बताया नहीं है। बैंक खाता कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण पीड़ित भूतपूर्व सैनिक कोतवाली पुलिस को इसकी लिखित शिकायत की तो वहां से यह कहा गया कि आपका गांव हल्दी थाना क्षेत्र में है तो आप वहीं शिकायत कीजिए, इसके बाद पीड़ित केशव मंगलवार की शाम हल्दी थानाध्यक्ष रामरतन सिंह से मुलाकात किया तो वहां से जवाब मिला कि आपका पैसा जहां से गायब हुआ है वह क्षेत्र कोतवाली क्षेत्र में है। इसके बाद केशव बुधवार को पुलिस अधीक्षक बलिया से मिलकर शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed