फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   देवरानी के भाई के साथ गायब हुई विवाहिता बरामद

देवरानी के भाई के साथ गायब हुई विवाहिता बरामद

Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
देवरानी के भाई के साथ गायब हुई विवाहिता बरामद
सिकन्दरपुर। थाना क्षेत्र के सिवानकला गांव से अपनी देवरानी के भाई के साथ भागी विवाहिता को पति और देवर ने बुधवार को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


बताया जाता है कि सिवानकला गांव निवासी रंजीत पासवान की पत्नी किरण देवी (26) अपने देवर के साले प्रवीण उर्फ हनचन निवासी मेंहरौना (लार) जिला देवरिया के साथ भाग गई थी। प्रवीण अक्सर बहन के घर आता था। किरण का पति इलाहाबाद में रहता था। 13 जून को पति के बुलाने पर किरण इलाहाबाद जाने के लिए अपने 18 माह के पुत्र रुद्र को लेकर घर से निकली थी। लेकिन इलाहाबाद नहीं पहुंचने पर परिजन परेशान होकर खोजने लगे। किरण के पिता ने पुत्री की हत्या होने की आशंका जाहिर कर मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पति सहित परेशान परिजनों ने खोजबीन शुरु कर दिया और सूचना पर सूरत जाकर दोनों को लेकर सिकंदरपुर आए और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस एसडीएम कोर्ट में उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर के न होने के कारण बेल्थरारोड एसडीएम कोर्ट में पेश करने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed