{"_id":"5b42565f4f1c1bb2288b558a","slug":"41531074143-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम का पिन पूछ, उड़ाया 50 हजार रुपया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम का पिन पूछ, उड़ाया 50 हजार रुपया
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
दयाछपरा (बलिया)। साइबर क्राइम करने वालों ने शनिवार को ग्राम सभा निवासी राधा मोहन पांडेय की पुत्रवधू वर्षा के मोबाइल पर कॉल कर एटीएम का कोड मांगा। इसके बाद उसके खाते से 50 हजार रुपया निकाल लिया।
बताया जाता है कि दयाछपरा निवासी वर्षा पत्नी डब्बी पांडेय के मोबाइल पर फोन आया कि आपका एसबीआई का खाता एवं एटीएम बंद हो गया है। अगर आप चालू कराना चाहती हैं तो एटीएम का पिन नंबर दें। इसके बाद वर्षा ने अपने एटीएम का पिन नंबर बता दी। उसके बाद हैकर पूछा कि कोई गारंटर है तो उनका भी एटीएम नंबर बता दें। उसने अपने ससुर के एटीएम का पिन नंबर बता दिया। अभी उससे बात कर ही रही थी कि उसके पति ने मोबाइल छीन लिया और बैंक में सूचना देने की कोशिश की। तब तक राधा मोहन पांडेय के मोबाइल पर मैसेज आया कि आपके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिया गया है। मेसेज आते ही राधामोहन पांडेय के पैरों तले जमीन खिसक गई। जबकि वर्षा के अकाउंट में मेसेज अलर्ट न होने के कारण मेसेज नहीं आया और रविवार होने के चलते बैंक से संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद राधामोहन पांडेय ने बैंक के हेड ऑफिस मुंबई फोन करके दोनों खातों के संचालन पर रोक लगवाया।