फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पीडी के सामने ही मारपीट, आठ घायल

पीडी के सामने ही मारपीट, आठ घायल

Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
पीडी के  सामने ही मारपीट, आठ घायल
गड़वार। थाना क्षेत्र के थुम्मा उत्तम गांव में सोमवार को पीएम आवास की जांच करने पहुंचे अफसरों के सामने ही दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिससे आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। बताया जाता है कि पीडी आरके त्रिपाठी, खंड विकास अधिकारी पीके सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रजनीकांत यादव प्रधानमंत्री आवास की जांच करने के थुम्मा उत्तम गांव पहुंचे और कुछ लोगों का आवास निरीक्षण करने के बाद जब मुस्लिम मुहल्ला की ओर पहुंचे तो वहां गांव के ही कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि इनके घरों में कई आवास है। जिस पर पीडी ने बीडीओ और सचिव से पूछा तो उन्होंने बताया कि ये सभी लोग वर्षो से अलग-अलग रहते है। इन लोगों का नाम सूची में है और पात्र भी है। अभी अधिकारियों के बीच बात चल ही रही थी कि दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। मामला इतना तूल पकड़ा कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। जिसमें एक पक्ष के लुकमान (65), अलीजान (55), चंद्रमा वर्मा (70), श्याम नारायण प्रजापति (35), चंद्रमा वर्मा (70)ज़ीतन गोंड (55) तथा दूसरे पक्ष के लाल बहादुर शर्मा (45) व विनोद वर्मा (33) घायल हो गए। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राम सिंह ने दोनों पक्ष को डाट-फटकार कर अलग किया। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed