फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   करेंट से ट्रक के खलासी की मौत

करेंट से ट्रक के खलासी की मौत

Tue, 18 Sep 2018 12:50 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
करेंट से ट्रक के खलासी की मौत
बलिया (जयप्रकाशनगर)। बैरिया थाना क्षेत्र के एनएच 31पर स्थित मांझी घाट वन विभाग के सामने ट्रक चालक एसोसिएशन के कार्यालय के सामने एक ट्रक चालक ने ट्रक खड़ा किया। ट्रक का खलासी पास ही गुजरे हाईटेंशन तार में दौड़ रही करेंट की चपेट में आ गया और गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। वन विभाग के सामने ट्रक चालक यूनियन कार्यालय के समीप सोमवार को एक ट्रक चालक अपनी ट्रक लाकर खड़ा किया और ट्रक से उतरकर कहीं चला गया। तबतक खलासी भी उतरा और कुछ दूर जाकर वापस लौट आया और ट्रक में से बाल्टी लोटा निकालकर ज्यों ही चला कि बगल से गुजरे हाई वोल्टेज करेंट की जद में आकर गिर गया। मृतक खलासी सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र नरांव गाव निवासी बिजेंद्र राय (22) पुत्र हरेंद्र राय है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और खलासी के परिजनों के आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed