{"_id":"5c265d83bdec22570c2f1c3d","slug":"21546018179-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहना साफ के नाम पर तीन लाख रुपये का आभूषण उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहना साफ के नाम पर तीन लाख रुपये का आभूषण उड़ाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव में गहना साफ करने के नाम पर पहुंचे युवक लगभग तीन लाख रुपये का जेवर लेकर चंपत हो गए। जिससे परिजनों के होश उड़ गए। घटना गुरुवार की लगभग साढे़ तीन बजे की है। पीड़ित ने तहरीर गड़वार थाने पर दे दी है। पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
गड़वार थाना क्षेत्र के ताखा गांव में युनूस खान व शमसुद्दीन खान के घर एक युवती व दो युवक बाइक से गुरुवारको पहुंचे व गहना साफ करने की बात करने लगे। युनूस की परिवार की महिला सलमा ने पायल दे दिया। साफ करने के लिए उसको आए दोनों युवकों व युवती ने अपने झांसे में लेकर घर में रखे और गहनों को लाने की बात की, महिलाएं लगभग तीन लाख रुपये के गहने स्वर्ण निर्मित लाकर दे दिए। इतने में एक युवक जाकर बाइक पर बैठ गया तो युवती ने पानी गरम करने के लिए घर के अंदर भेज दिया तो सलमा चली गई। जब तक पानी लेकर बाहर आती गहना लेकर युवती व दोनों युवक चंपत हो चुके थे। महिलाएं चिल्लाने लगी तो गांव वाले आकर पुलिस को सूचित किए, वहीं तहरीर दी। गड़वार प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है, जल्द ही खुलासा होगा।