फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   प्रधान ने रेवती बीडीओ के विरूद्ध दिया तहरीर

प्रधान ने रेवती बीडीओ के विरूद्ध दिया तहरीर

Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
प्रधान ने रेवती बीडीओ के विरूद्ध दिया तहरीर
सहतवार। क्षेत्र के आसमान ठोंठा ग्राम पंचायत के प्रधान राजेश कुमार पांडेय ने खंड विकास अधिकारी पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से धन उगाही का आरोप लगाया है। इसके लिए ग्राम प्रधान ने रेवती थाने में बीडीओ के विरुद्ध तहरीर दी है। तहरीर में प्रधान ने आरोप लगाया है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 तथा 2017-18 में प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) का उनके ग्राम पंचायत में 8 लोगों के खाते में धन आया है। खंड विकास अधिकारी द्वारा उनसे प्रति लाभार्थी 10 हजार रुपये वसूल कर देने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसकी रिकार्डिंग मेरे मोबाइल में मौजूद है। आरोप लगाया है कि बीडीओ ने मनरेगा लिपिक विनोद कुमार रश्मि से मेरा कोई कार्य न करने तथा मनरेगा मजदूरी का लिस्ट ना देने का निर्देश दिया है। इस बाबत बीडीओ वीरभान सिंह ने बताया कि प्रधान द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। बीते चार अक्टूबर को प्रधान द्वारा लेखा मनरेगा के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। जिसकी तहरीर स्थानीय थाने में दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed