{"_id":"5ae612f24f1c1ba0098b7132","slug":"191525027570-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कट्टा सटाकर छीन लिया दस हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कट्टा सटाकर छीन लिया दस हजार
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बलिया (सहतवार)। सहतवार बिसौली मार्ग पर दरिया ब्रह्मबाबा के स्थान के पास रविवार की दोपहर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने कट्टा सटाकर प्रगति समृध्दि फाइनेंस के एजेंट से वसूली का दस हजार रुपये छीन लिया। दिन दहाड़े हुई इस लूट की घटना से लोगों में दहशत व्याप्त है। पीड़ित द्वारा सहतवार थाने मे तहरीर दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के हुसेनाबाद निवासी पीड़ित संजीत राजभर ने बताया कि मैं प्रगति समृद्धि माइक्रोफाइनेंस कंपनी में एजेंट का काम करता हूं। रविवार को मैं ग्राहकों से पैसा वसूलकर घर हुसेनाबाद जा रहा था कि रास्ते में सहतवार - बिसौली मार्ग पर दरियाव ब्रह्मबाबा के स्थान के पास साढ़े तीन बजे के करीब मैं बाइक रोकर लघुशंका करने लगा। इसबीच सहतवार की तरफ से बाइक पर सवार दो युवक गुजरे, जिसमें एक का गमछा गिर गया। मैं चिल्लाकर बोला कि उनका गमछा गिर गया है। वे पीछे मुड़कर आए और बाइक रोककर कट्टा सटाकर मेरे पास वसूली का रखा दस हजार रुपये छिन लिए। पीड़ित द्वारा सहतवार थाने में तहरीर दे दी गयी है। पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है।