फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक ही रात बदमाशों ने की लूट की वारदातें

एक ही रात बदमाशों ने की लूट की वारदातें

Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
एक ही रात बदमाशों ने की लूट की वारदातें
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के अलग-अलग दो स्थानाें पर बदमाश बुधवार की रात असलहा के बल पर 33500 रुपये नकदी समेत हजारों रुपये के सामान की लूट कर फरार हो गए। दोनों पीड़ितों ने अज्ञात बदमाशोें के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया। जिसके बाद पुलिस छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

पीड़ित सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया निवासी एवं छितौनी मंदिर स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी भानूदेव दास ने तहरीर में उल्लेख किया है कि तीन बाइक पर पांच अज्ञात बदमाश रात के करीब 12 बजे मंदिर पर पहुंचे, जहां हथियार व कुल्हाड़ी सटाकर मंदिर के कमरे की चाबी मांगी। कमरे का ताला खोलकर नकदी 22 हजार रुपये समेत कीमती कपड़े लेकर चले गए। शोर मचाने पर लोग इक्कठा हुए लेकिन तब तक बदमाश भागने में सफल हो गए। इसके बाद बदमाश थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी बृजबिहारी दुबे के डेरे पर पहुंचे, जहां पुत्र नागेंद्र और वे सोए हुए थे। बदमाशाें ने अंदर सो रहे पुत्र को दरवाजा पीटकर जगाया। अभी वह कुछ समझ पाता कि बदमाशों ने उसके ऊपर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसके बाद पिस्टल सटाकर दूकान के अंदर रखा नकदी 11500 रुपया, मोबाइल एवं अन्य सामान लेकर चले गए। तत्पश्चात हम दोनों को दूकान के अंदर बंदकर भाग गए। इस बाबत बांसडीह सीओ अशोक सिंह ने बताया कि पीड़ितों द्वारा तहरीर प्राप्त हो गया है और मौका मुआयना भी मैंने किया। मामले की छानबिन चल रही है। अगर सही पाया गया तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

श्रवण कुमार पांडेय
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed