फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर

दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर

Sun, 29 Oct 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में मारपीट, एक युवक गंभीर
बांसडीहरोड। थाना क्षेत्र के छाता गांव में सड़क से बाइक हटाने को लेकर शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे दिन सुबह दोनों पक्ष बांसडीहरोड बाजार में मारपीट करने लगे। सूचना पर पहुंची 100 न. पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों से किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी लक्षमण तुरहा का रिश्तेदार शिवशंकर तुरहा शनिवार की रात खाना खाने के बाद अपने दरवाजे पर सोया था। उसकी बाइक सड़क पर खड़ी थी।
विज्ञापन

इस बीच गांव का ही पिंटू गुप्ता उस रास्ते से गुजर रहा था। बाइक हटाने को लेकर दोनों पक्षो में कहासुनी होते होते मारपीट शुरू हो गई। जिसमें पिंटू 25 गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे दिन आधा दर्जन की सख्या में बाइक सवार युवकों ने शिवशंकर को बांसडीहरोड बाजार में पकड़ लिया। इसके बाद सड़क के बीच मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते सड़क के दोनों तरफ लंबी वाहनों की कतार लग गई। जिससे सड़क पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ श्रुरू की। फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया है और मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed