फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नकदी समेत एक लाख के गहने चोरी

नकदी समेत एक लाख के गहने चोरी

Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नकदी समेत एक लाख के गहने चोरी
नगरा। थाना क्षेत्र के बजरिया गांव में चोरों ने गुरुवार की रात हजारों रुपये नकदी सहित लाखों रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार को सुबह हुई। पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दिया और अज्ञात चोरोें के विरूद्ध तहरीर दिया। लेकिन समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। थाना क्षेत्र के ताड़ीबड़ा गांव (बजरिया) निवासी लल्लन राजभर के घर गुरुवार को लड़की का छेका था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद सो गये। इसीबीच किसी समय चोर घर में नकब लगाकर अंदर घुस गए और कमरों में रखे बक्सों के ताले को तोड़कर उसमें रखे 65 हजार नकदी और करीब लाख के सोने व चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। लेकिन इसकी भनक परिवार के किसी भी सदस्य को लगने नहीं दी। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को शुक्रवार की सुबह जगने के बाद हुई। कार्यक्रम में बेटी-बहन भी आई हुई थी। उनके गहने को भी चोरों ने नहीं बख्शा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed