फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तंत्र-मंत्र के नाम पर ढोंगी ने लाखों के जेवरात उड़ाए

तंत्र-मंत्र के नाम पर ढोंगी ने लाखों के जेवरात उड़ाए

Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
तंत्र-मंत्र के नाम पर ढोंगी ने लाखों के जेवरात उड़ाए
इब्राहिमपट्टी(बलिया)। भीमपुरा थाना क्षेत्र के फरहदा उर्फ पूरा गांव में बुधवार को भिक्षाटन के बहाने एक ढोंगी ने एक महिला को तंत्र-मंत्र का झांसा देकर हजारों रुपए के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। जिसकी सूचना पीड़ित ने भीमपुरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी लव कुमार सिंह मामले की छानबीन की।
विज्ञापन

बताया जाता है कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के फरहदा उर्फ पूरा निवासी सुनील कुमार गुप्ता के घर बुधवार को भिक्षा मांगते हुए एक व्यक्ति पहुंचा, घर की एक महिला ने उसको भिक्षा दे दिया। उसके बाद ढोंगी बाबा ने सुनील के दरवाजे पर बैठ गया और उस महिला से कहा कि मैं बहुत बड़ा तांत्रिक हूं, आपके लड़के की दुर्घटना में मृत्यु लिखी है । महिला को डराकर उसने अपने बस में कर लिया। उसके बाद कहा कि आप एक कटोरी चावल और 5 थान गहना लेकर आओ। मैं अभी पूजा कर दूंगा, तेरी लड़की के ऊपर से ग्रह कट जाएगा। महिला घर में गई और अपने घर में से एक कटोरी चावल दो मंगलसूत्र, दो अंगूठी और एक कान का झुमका लाई। इसके बाद ढोंगी बाबा महिला को बैठाकर पूजा प्रारंभ कर दिया। कहा कि तुम अपने हाथ में चावल और सभी आभूषण रख लो, उसके बाद ढोंगी बाबा चावल और सभी आभूषण की पोटली बांधते समय आभूषण निकाल लिया और चावल की पोटली बांध दी। इसके बाद बोला कि पूजा के रूम में इसी तरह से रख देना और दो घंटे बाद में खोलना। इतना कहने के बाद वह चला गया। जब दो घंटे बाद महिला उसे खोलनेे पहुंची तो टोटली में मात्र चावल था और आभूषण गायब देख उसके होश उड़ गए। तब जाकर इस घटना की सूचना अपने परिवार जनों को दी। ग्रामीणों ने उस ढोंगी को खोजने का काफी प्रयास किया, लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed