फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   नहर के किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

नहर के किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हत्या की आशंका

Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
नहर के किनारे मिला अज्ञात अधेड़ का शव, हत्या की आशंका
बलिया (मनियर)। थाना क्षेत्र के चकिया चकफूल गांव के सामने बड़सरी नहर के किनारे झाड़ी में शनिवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मनियर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के मुंह पर एवं कमर के पास चोट के निशान थे। उसके शव के पास लाल रंग खून से लथपथ एक गमछा था। गले में एक गमछा व शरीर पर कुर्ता, नीले रंग की चरखाने की लुंगी, लाल गंजी था। समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। बड़सरी नहर के किनारे सुबह कुछ लोग गुजर रहे थे। तभी झाड़ी में एक अधेड़ व्यक्ति का शव दिखाई दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो अधेड़ की हत्या कर यहां लाकर फेंक दिया गया है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान व खून से लथपथ गमछा मिलने के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ बांसडीह त्रयंबक नाथ दूबे ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed