फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अवैध वसूली में जेपी नगर चौकी का सिपाही निलंबित

अवैध वसूली में जेपी नगर चौकी का सिपाही निलंबित

Fri, 06 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली में जेपी नगर चौकी का सिपाही निलंबित
वसूली में सिपाही निलंबित
विज्ञापन

जयप्रकाशनगर (बलिया)। पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली ने बैरिया थाना क्षेत्र के जयप्रकाशनगर पुलिस चौकी पर तैनात कांस्टेबल सुरेश यादव को अवैैध वसूली के आरोप में निलंबित कर दिया है। एसपी ने कुछ दिनों पहले ही सीमावर्ती इलाकों का जायजा लिया था और अवैध कारोबार को लेकर अपनी मंशा जता दी थी। हालांकि यह कार्रवाई वसूली करते कांस्टेबल का वीडियो वायरल होने पर हुई है। बताया जाता है कि लाल बालू व मिट्टी के वाहनों से रिश्वत लेते हुए जयप्रकाशनगर चौकी के सिपाही का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। यह वायरल वीडियो एसपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने मामले की जांच क्षेत्राधिकारी बैरिया से कराई और दोषी पाए जाने पर कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। बताया जाता है कि निलंबित पुलिसकर्मी की अन्य मामले में भी जयप्रकाशनगर में भूमिका संदिग्ध थी। इससे पहले भी दो बार अवैध शराब के मामले में चौकी के सिपाही लाईन हाजिर और निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed