{"_id":"59dfa92d4f1c1b8d698b5709","slug":"171507830061-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अब सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला प्रशासन सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कदम उठाया है। आलम यह है कि अब सोशल मीडिया पर छोटी सी छोटी चीजों पर प्रशासन सक्रिय हो गया है। अब जनपद में सौहार्द बिगाड़ने वालों की खैर नहीं होगी। रतसर में बुधवार को दो समुदायों में हुई घटना को सोशल मीडिया के माध्यम से सिकंदरपुर क्षेत्र में भेज दी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने खुफिया एजेंसियों से तत्काल पता लगाकर बताने का निर्देश जारी किया है।
जनपद में 10 दिन के अंदर दो स्थानों पर अफवाह के बाद दो समुदाय के बीच हुए दंगे को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कारण कि प्रशासन जनपद में घटना की कहीं पुनरावृत्ति न हो। इसलिए प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। जिला प्रशासन जनपद की खुफिया एजेंसी तथा साइबर ब्रांच के माध्यम से व्हाट्स एप, फेसबुक, ट्यूटर के माध्यम से अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। मालूम हो कि जनपद के सिकंदरपुर कस्बा में अफवाह ने सौहार्द बिगाड़ दिया। अभी यह मामला थम ही रहा था कि बुधवार को रतसर कस्बा में अफवाह ने सौहार्द बिगाड़ दिया। हांलाकि प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए हालात पर काबू पा लिया। जिससे सिकंदरपुर कस्बा की तरह माहौल बिगड़ने से बच गया। अगर प्रशासन तत्परता नहीं दिखाया होता तो शायद रतसर कस्बा को जलने से कोई नहीं रोक सकता था।