{"_id":"59b0327d4f1c1be57f8b4655","slug":"171504719485-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनों कार्डधारकों ने कोटेदार के विरूद्ध सीएम को भेजा पाती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जनों कार्डधारकों ने कोटेदार के विरूद्ध सीएम को भेजा पाती
Updated Wed, 06 Sep 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
रसड़ा। विकास खण्ड के रजमलपुर गांव में दर्जनों पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को कोटेदार द्वारा राशन न दिए जाने की शिकायत पर कोई कार्रवाई न होते देख ग्रामीणों ने बुधवार को मुख्यमंत्री के यहां शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
पत्र में कार्डधारकों ने आरोप लगाया है कि गांव का कोटेदार इंटरनेट सूची में नाम होने के बावजूद प्रथम जनवरी 2017 से अगस्त 2017 तक 43 कार्डधारकों को कोटेदार द्वारा तेल तथा राशन नहीं दिया गया है। जिसकी शिकायत 18 जुलाई को तहसील एवम समाधान दिवस पर किया गया था। इसके अलावा 25 जुलाई को उप जिलाधिकारी सहित पूर्ति अधिकारी को दिया गया था। इसके बाद 9 अगस्त को जिलाधिकारी के यहां भी शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन आज तक कोटेदार के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिससे मजबूर होकर कार्ड धारकों ने सीएम के पास शिकायती पत्र भेज न्याय की गुहार लगाई। पत्र भेजने वालों में भागीरथी देवी, राधिका देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, रामआशीष, कमलबासो देवी, बलिराम, बीरेंद्र आदि हैं।