फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मनेश्वर हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

मनेश्वर हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 05 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
मनेश्वर हत्याकांड के पांच आरोपी गिरफ्तार
बलिया। मनेश्वर हत्याकांड के पांच आरोपियों को बैरिया पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से रविवार को गिरफ्तार किया। उनके पास से हत्या में प्रयोग दो पिस्टल, दो मैग्जीन, चार कारतूस, युवक का मोबाइल एवं बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में सोमवार को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विजय पाल सिंह ने कहा कि पकड़े गए आरोपी बैरिया थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी अविनाश कुमार सिंह व राकेश कुमार सिंह, बैरिया थाना क्षेत्र के कुंवर टोला निवासी प्रेम नारायण मिश्रा, मिश्र की मठिया निवासी दिनेश यादव एवं हत की चचेरी साली व मधुबनी निवासी रागिनी सिंह हैं। बताया कि मुखबिर की सूचना पर बैरिया पुलिस व स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से रविवार को प्रेम नारायण मिश्र को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी द्वारा बताए गए अविनाश कुमार सिंह और राकेश कुमार सिंह को हत की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। हत्या में प्रयोग की गई दोनों पिस्टल को अविनाश व राकेश की निशानदेही पर बरामद की गई। वहीं प्रेमनारायण के निशानदेही पर मनेश्वर का मोबाइल भी बरामद किया। जिसका सिम बदमाशों ने घटना के दिन ही नष्ट कर दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर दिनेश यादव एवं मनेश्वर की प्रेमिका व चचेरी साली रागिनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। बताया कि हत्या की मुख्य वजह अवैध संबंध व पैसे का लेन-देन है। कहा कि एसपी ने सीओ बैरिया उमेश कुमार के नेतृत्व में कई पुलिस टीम गठित की थी। जिसने घटना का पर्दाफाश किया। एएसपी ने एसपी के निर्देश पर पकड़ने वाली टीम को 25 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की। टीम में बैरिया एसओ गगनराज सिंह, स्वाट टीम विनीत राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed