{"_id":"5a64d89c4f1c1bb1208b48e1","slug":"161516558492-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दुकानों से लाख रुपए से अधिक की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार दुकानों से लाख रुपए से अधिक की चोरी
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखपुरा। गड़वार रोड स्थित हार्डवेयर, गिट्टी, बालू व सीमेंट की दुकान का ताला तोड़कर कर शनिवार की रात चोरों ने काउंटर बाक्स से एक लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद चौराहा स्थित तीन गुमटियों का ताला तोड़कर कैश बाक्सों में रखे नकदी चुरा ली। घटना की सूचना दुकानदारों को रविवार की सुबह हुई। इसके बाद पीड़ित दुकानदारों ने थाने में तहरीर दिया।
गड़वार-सुखपुरा रोड पर विजय शंकर गुप्ता की हार्डबेयर, गिट्टी, बालू व सीमेंट की दुकान स्थापित है। दुकान के उपर परिवार रहता है। प्रतिदिन की भांति दुकानदार शाम को दुकान बंदकर उपर चले गये और भोजन करने के बाद परिवार सोने चला गया। वहीं दुकानदार भूलवश काउंटर बाक्स से रुपये नहीं हटा पाया था। चोरों ने रात में दुकान का ताला तोड़ा और काउंटर बाक्स में रखे नकदी एक लाख रुपये ले गए। रविवार की सुबह उठने के बाद दुकानदार को घटना का पता चल सका।
इसी रात चोरों ने चौराहे पर स्थित राजेश उर्फ शेरु के लिट्टी चोखा, गुड्डू मियां व अब्दुल रहमान के मुर्गा मीट की गुमटियों का ताला तोड़कर कर उसमें रखे कैश बाक्स को लेकर भाग गये। ज्ञात हो कि एक पखवाड़े पूर्व भी गुड्डू मियां के गुमटी से चोर पचास मुर्गे चुराकर भाग गए थे। दुकानदारों ने अज्ञात चोरों के विरूद्ध थाने में तहरीर दिया।