फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति व ससुर पर केस दर्ज

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति व ससुर पर केस दर्ज

Tue, 26 Sep 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पति व ससुर पर केस दर्ज
सिकंदरपुर। थाना क्षेत्र के खटगी गांव में रविवार की देर रात 45 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों की मानें तो पीड़ित महिला ने लकड़ी के सीढ़ी पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जबकि मृतक महिला के पिता की मानें तो ससुरालियों के प्रताड़ना से तंग आकर मजबूरन आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक महिला के पिता के तहरीर पर मृतका के पति व ससुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर गांव निवासी राजेंद्र सिंह की पुत्री रेनू सिंह की शादी सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के चंदेश्वर सिंह के पुत्र राजेश सिंह के साथ हुई थी। रविवार की देर रात रेनू सिंह का शव लकड़ी के सीढ़ी से लटकता हुआ मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान लड़की के पिता को भी खबर मिल गई। जिसके बाद मृतका के पिता ने पति राजेश सिंह व ससुर चंदेश्वर सिंह द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाते हुए सिकंदरपुर पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरु कर दिया। मृतिका की 18 वर्ष की एक पुत्री व 16 वर्ष का एक पुत्र भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed