फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   चार पिस्टल व कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

चार पिस्टल व कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Thu, 20 Dec 2018 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Dec 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
चार पिस्टल व कारतूस के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार
बांसडीह। स्वॉट टीम व बांसडीह कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह जितौरा गांव के पास से तीन युवकों को अवैध चार पिस्टल और छह कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह ने बताया कि कोतवाल बांसडीह गगनराज सिंह अपनी टीम के साथ जितौरा पुलिया के पास बुधवार की सुबह गश्त पर थे। इस दौरान दो बाइक पर तीन लोग मुंह बांधकर सहतवार की ओर से जा रहे थे। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी बैरिया थाना क्षेत्र के शोभाछपरा गांव निवासी सुपन सिंह व शिवनराय का टोला गांव निवासी अंकित सिंह उर्फ गोलू, बिहार प्रांत के आरा जनपद के सिनहा गांव निवासी लवकुश सिंह है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सुपन सिंह लगातार कई वर्षों से बिहार के मुंगेर जिले से असलहे लाकर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र के अपराधियों को बेचता था। एक पिस्टल करीब पच्चास हजार रुपये में बेच देता था। सुपन सिंह का साढ़ू बिहार के आरा जनपद के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सिनहा गांव निवासी लवकुश सिंह बिहार से असलहे लाकर सूपन सिंह को बेचने के लिए देता था। जबकि बैरिया थाना क्षेत्र के शिवनराय का टोला गांव निवासी अंकित सिंह उर्फ गोलू ग्राहकों की तलाश कर उन्हें बेचने में सहयोग करता था। सीओ ने बताया कि सूपन सिंह व्यापक रूप में असलहे बेचने का कार्य कई साल से कर रहा था। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि बुधवार की सुबह वे लोग पिस्टल व कारतूस दो लाख रुपये में सौदा कर पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने जितौरा पुलिया के पास से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया। पकड़े गए युवकों के पास से पुलिस ने दो बाइक, चार मोबाइल भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed