फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   हथियार बंद बदमाश पशुपालक को बंधक बना खोल ले पांच गाय

हथियार बंद बदमाश पशुपालक को बंधक बना खोल ले पांच गाय

Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हथियार बंद बदमाश पशुपालक को बंधक बना खोल ले पांच गाय
बैरिया। चांद दियर चौकी क्षेत्र के टोला नेका राय गांव निवासी जवाहर यादव को हथियार के बल पर बंधक बनाकर मंगलवार की रात आधा दर्जन बदमाश उनके पांच गाय खोल ले गए। इसकी सूचना देने जब पीड़ित चांद दियर पुलिस चौकी गया तो उसे वहां के पुलिसकर्मियों ने बैरिया थाने जाने को कहा। बैरिया थाने में घटना की तहरीर देने के बाद वहां के प्रभारी कोतवाल ने घटना की जांच करने की बात कहकर उसे टरका दिया। फिर उसने बुधवार की सुबह विधायक सुरेंद्र सिंह को अपनी आपबीती टेलीफोन पर बताई। विधायक ने सीओ बैरिया से तत्काल पीड़ित का मुकदमा दर्ज कराकर लूटे गए पशुओं को बरामद करने को कहा।
विज्ञापन

बताया जाता है कि जवाहर यादव रात में अपने मवेशियों के पास सो रहा था कि आधी रात को हथियार से लैस आधा दर्जन बदमाश आ पहुंचे। उसमें से एक ने उनके कनपटी पर तमंचा सटा दिया और अन्य बदमाश उसकी पांच गायों को खोल ले गए। जब गायों को बदमाश कुछ दूर लेकर चले गए तब उसके पास खड़ा बदमाश भी भाग खड़ा हुआ। रात को ही गांव में काफी हो हल्ला हुआ लेकिन बदमाशों व गायों का पता नहीं चल सका। पीड़ित जवाहर यादव का दावा है वह कुछ बदमाशों को पहचानते हैं लेकिन पुलिस उनकी मदद नहीं कर रही है। इस बाबत सीओ बैरिया उमेश कुमार ने बताया कि प्रकरण मेरे संज्ञान में आया है और इसकी जांच कराई जा रही है। घटना सही होगी तो एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed