फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पेड़ से टकराई मैजिक, आठ घायल, चालक की मौत

पेड़ से टकराई मैजिक, आठ घायल, चालक की मौत

Wed, 11 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराई मैजिक, आठ घायल, चालक की मौत
नरही थाना क्षेत्र के चांदनाला मोड़ के पास नील गाय को बचाने के प्रयास में सवारी लदी मैजिक असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई, जिसमें आठ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान चालक की की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि तीन कि स्थित गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

फेफना से सवारी लेकर बक्सर जा रही मैजिक जैसे ही चांदनाला मोड़ के पास पहुंची कि अचानक एक नील गाय आ गयी। जिसे बचाने में मैजिक असंतुलित होकर सामने के एक पेड़ में टकरा गई। जिसमें शैल कुमारी (80) निवासी बिगही, चंदन (34) दहराव जिला बक्सर, शम्भू नाथ (63 ) साकेतनगर गोरखपुर, अमन (14 ) निवासी मऊ, श्रीराम (55) उजियार, शांति देवी (50) उजियार, प्रवीण (35) उजियार, फेफना निवासी व चालक हरेंद्र यादव (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वही श्रीराम, शांति देवी, प्रवीण को चिकित्सकों ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed