{"_id":"6ab54508f4a1a7110a01c565","slug":"crore-under-the-pretext-of-a-land-sale-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-156330-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: जमीन बेचने का झांसा देकर सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: जमीन बेचने का झांसा देकर सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ की ठगी
विज्ञापन
साेनीपत के लिए
-फर्जी दस्तावेज दिखाकर जमीन बेचने का किया था दावा, करीब एक साल से फरार था आरोपी प्रॉपर्टी डीलर
द्वारका पुलिस ने 50 हजार के इनामी 67 साल के जालसाज को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
द्वारका जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने जमीन के फर्जीवाड़े के एक मामले में करीब एक साल से फरार 67 वर्षीय आरोपी को सोनीपत से गिरफ्तार किया है। पहचान ब्रह्म स्वरूप भारद्वाज के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने पुरुष और महिला साथियों के साथ मिलकर तिहाड़ जेल से सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट को जमीन के अलग-अलग प्लॉट बेचने के नाम पर करीब 1.75 करोड़ रुपये ठग लिए। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंह ने बताया कि पीड़ित वरिष्ठ नागरिक सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हैं। वर्ष 2024-25 के दौरान आरोपियों ने उन्हें जमीन के कई सौदे कराने का झांसा दिया। आरोप है कि इन सौदों के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया गया और पीड़ित की वर्षों की पेंशन से जमा रकम को निशाना बनाया गया। फर्जीवाड़ा का एहसास होने पर 2025 में पीड़ित ने रणहौला थाने में शिकायत की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। जांच के दौरान आरोपियों के फरार होने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट हासिल किए गए। पुलिस ने पांच वांछित आरोपियों पर तीन सितंबर 2026 को 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। इसके बाद द्वारका वाहन चोरी निरोधक शाखा ने आरोपी ब्रह्म स्वरूप को पकड़ने के लिए विशेष निगरानी शुरू की। पुलिस टीम ने ब्रह्म स्वरूप की गतिविधियों पर करीब सात दिन तक तकनीकी निगरानी और स्थानीय स्तर पर निगरानी रखने के बाद उसे 13 सितंबर को सोनीपत हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपी प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था और अपने पुरुष व महिला रिश्तेदारों व सहयोगियों के साथ मिलकर जमीन के सौदों में फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल करता था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।