फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   ट्रैक्टर से गिरकर अधेड़ गंभीर

ट्रैक्टर से गिरकर अधेड़ गंभीर

Mon, 05 Feb 2018 10:52 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर से गिरकर अधेड़ गंभीर
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के बैरिया लालगंज मार्ग पर किसुनपुरा गांव के सामने ट्रैक्टर से गिरने के कारण सोमवार की सुबह एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने घायलावस्था में उन्हें सीएचसी सोन बरसा पहुंचाया। बैरिया थाना क्षेत्र के मानगढ़ निवासी ललन (46) अपने लड़के के मुंडन के लिए गंगा घाट पर जा रहा था। जिसके लिए वे ट्रैक्टर के इंजन व ट्राली को जोड़ने वाले हीच पर खड़े होकर जा रहे थे। अभी किसुनपुरा गांव के सामने पहुंचे हुए थे कि ट्राली के हीच से पैर फिसल गया और वे गिर गए। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रैक्टरों पर महिलाओं के होने के कारण रोने पीटने का सिलसिला भी शुरू हो गया। आनन फानन में परिजनों व गांव वालों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा ले गए, जहां उनका इलाज शुरू कर दिया गया। इस वजह से मुंडन संस्कार भी रुक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed