{"_id":"5936e5a24f1c1b06718b456b","slug":"149676996912-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपने-अपने हल्के में रात में करें गश्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपने-अपने हल्के में रात में करें गश्त
Updated Tue, 06 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बलिया। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह की अध्यक्षता में सोमवार की शाम यूपी 100 एवं थानाध्यक्षों की बैठक पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में आयोजित किया गया। जिसमें एसपी ने लूट, छिनैती, बलात्कार, अवैध शराब, पशु तस्करी सहित जघन्य अपराध पर तत्काल रोक लगाने का आदेश दिया। कहा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी ने कहा कि कहा कि रात में नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में यूपी 100 व सभी थाने के सिपाही अपने-अपने हल्के में गश्त ईमानदारी व निष्ठापूर्वक करें। ताकि आमजन को राहत मिल सके और अपराध पर अंकुश लगाया जा सके। कहा कि रात में जिस घर के दरवाजे पर ताला लटका मिले। उस पर विशेष निगरानी रखें। क्योंकि ऐसे घरों में चोर चोरी कर सकते है। इसी प्रकार अपने-अपने थाने के अपराधियों को चिह्नित कर उन पर पैनी नजर रखें और विवेचनाओं का शीघ्र निबटाएं। थाने पर पहुंचे फरियादियों के साथ मधुर व्यवहार करें। इस मौके पर एएसपी रामयज्ञ यादव, एएसपी विजय पाल सिंह सहित समस्त सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।