फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डाक बंगले में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लूटी बाइक

डाक बंगले में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लूटी बाइक

Sat, 16 Sep 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डाक बंगले में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, लूटी बाइक
भरौली। नरहीं थाना क्षेत्र के कोरंटाडीह डाक बंगले में शनिवार की सुबह अज्ञात बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर उसकी बाइक लूट ली। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने घायल युवक को बिहार प्रांत के बक्सर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। घायल युवक के बड़े पिता राधेश्याम के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी राकेश चौरसिया (22) पुत्र मोहन चौरसिया अपनी पल्सर बाइक से कोरंटाडीह डाकबंगला किसी काम से गया हुआ था। जहां अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी। जिससे वह लहुलूहान होकर गिर गया। घायल युवक के पिता नारायणपुर में गाड़ी का पंचर बनाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया लूट की घटना मानते हुए घायल युवक के बड़े पिता की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दिया है। जबकि आसपास के कुछ लोग इस घटना को आशनाई से जोड़कर देख रहे है। अब सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय है। सदर सीओ मो. नसीब खान ने बताया कि घायल युवक के बड़े पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed