फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मकान स्वामी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

मकान स्वामी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Sat, 22 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मकान स्वामी पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा
बैरिया। कोतवाली क्षेत्र के बीबी टोला स्थित एक मकान में शुक्रवार की शाम करेंट की जद में आने से 16 वर्षीय गोविंद की मृत्यु गई थी। इस मामले में मृतक के पिता हरेराम वर्मा ने मकान स्वामी पिंकी तिवारी पत्नी राजू तिवारी के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। तहरीर पर पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के बीबीटोला निवासी राजू तिवारी के मकान में किराए पर हरेराम वर्मा का परिवार रहता है। जहां मकान की बिजली विद्युत पोल से खराब हो गई थी। जिसे जोड़ने के लिए मकान मालकिन ने मेरे पुत्र से कहा। वह खम्भे पर चढ़कर केबल जोड़ रहा था, तभी बिजली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद बीबीटोला व मिर्जापुर के सैकड़ों महिला व पुरुष जृुट गए। उन्होंने पहुंची पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया था। इस दौरान आक्रोशित लोग मकान मालकीन पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम राधेश्याम पाठक, सीओ रामदरश यादव, कोतवाल अविनाश कुमार सिंह के कार्रवाई करने के आश्वासन पर शांत हुए। तब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed